होमकवितासूर्यकांत शर्मा की कविताएँ कविता सूर्यकांत शर्मा की कविताएँ By Editor February 10, 2024 0 180 Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp 1 – किताबें सांसों सी सरगम सी किताबें एहसासों से सराबोर किताबें। इंसा की रूह को रोज़ रोज़ राज बताती किताबें। इंसा को इंसा की कीमत बताती किताबें, मां सी मुकद्दस बाप सी बेलौस किताबें। ऑनलाइन की ख़ामोशी में चहचहा कर अपना अस्तित्व बताती किताबें। मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप की स्क्रीन से ध्यान खींचती , बंद अलमारियों के भीतर से हौले से पुकारती किताबें। हो सके तो पुकार लो वही पुरानी पर नई सी साथी किताबें। 2 – उम्र की धूप समय के रथ पर बैठी मासूम मस्त सलोनी सुंदर छौनी सी उम्र की धूप। खेलती कूदती उछलती दौड़ती तितली सी उम्र की धूप। समय के रथ पर बैठी उम्र की धूप, पढ़ती बढ़ती या यूंही बढ़ती सपने देखती पालती उम्र की धूप। यौवन की कस्तूरी मादकता से महकती अनंग की बाहों में झूलती झूमती उम्र की धूप। अनंग की जिम्मेदारी संभालती अपनी निशानी जीवन पर उकेरती उम्र की प्यास। समय के रथ पर आगे आगे चल कर बैठती उम्र की धूप। पंच तत्वों से लड़ भिड़ समय के रथ का संचालन करने को उद्यत होती उम्र की धूप। पंच विकारों से लैस होती उम्र की धूप उस की सत्ता को चुनौती देती उम्र की धूप। समय के रथ पर ऐंठती बैठी उम्र की धूप। समय के रथ पर ज़िंदगी का सफर पूरा करती उम्र की धूप। कभी भी कहीं भी मौत के हाथों समय के रथ से भूखी प्यासी उतारी जाती उम्र की धूप। – सूर्यकांत शर्मा – संपर्क – [email protected] Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp पिछला लेखविष्णु खरे को याद करते हुए – प्रकाश मनुअगला लेखशैलेंद्र चौहान का लेख – निराला की कविता में मनुष्य राग Editor RELATED ARTICLES कविता रश्मि विभा त्रिपाठी की तीन कविताएँ August 31, 2024 कविता अमित कुमार मल्ल की कविता – वक़्त के इशारे August 31, 2024 कविता अनुजीत इकबाल की कविता – बुद्ध प्रेमी हैं August 31, 2024 कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें टिप्पणी: कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें! नाम:* कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें ईमेल:* आपने एक गलत ईमेल पता दर्ज किया है! कृपया अपना ईमेल पता यहाँ दर्ज करें वेबसाइट: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed. Most Popular कविताएँ बोधमिता की November 26, 2018 कहानीः ‘तीर-ए-नीमकश’ – (प्रितपाल कौर) August 5, 2018 ‘हयवदन’ : अस्मिता की खोज May 2, 2021 अपनी बात…… April 6, 2018 और अधिक लोड करें Latest अलका सिन्हा की डायरी पुस्तक ‘रूहानी रात और उसके बाद’ का लोकार्पण और परिचर्चा September 7, 2024 संपादकीय – टीवी बहसों की बेलगाम भाषा September 7, 2024 पुरवाई की उपसंपादक नीलिमा शर्मा को दोहरा सम्मान September 3, 2024 सूर्यकांत शर्मा की कलम से – रंगमंच मनुष्य की सनातन प्रवृत्ति: लक्ष्मीनारायण लाल August 31, 2024 और अधिक लोड करें