Saturday, September 21, 2024
होमकवितासरोजिनी पाण्डेय की कविता - हिंदी दिवस

सरोजिनी पाण्डेय की कविता – हिंदी दिवस

भारत की माटी से उपजी
हिंदी जनमन की प्राण है,
संपूर्ण विश्व में यह भाषा
मेरे भारत की पहचान है।

कबीरा ने इस भाषा में ही
जीवन का सार बताया है,
इसकी एक बोली अवधी में
तुलसी ने मानस गाया है।
 
वेदों की भाषा संस्कृत की
यह सबसे प्यारी बिटिया है,
मैथिली अवधी भोजपुरी
सब इसकी प्यारी सखियां हैं।

दक्षिण भारत की भाषाएं
इसकीसहोदराबहनें हैं,
कुछ में माता का एक रक्त
कुछ के कपड़े इक जैसे हैं।
 
वह देश भला क्या पनपेगा
जिसकी अपनी पहचान हो?
अपना ध्वज, अपनी भाषा
अपनी संस्कृति पर मान हो?
 
अपने भारत के गौरव को
यदि ऊंचा हमें उठाना है,
अपनी भाषा, निज संस्कृति को
आगेआगे ले जाना है।
RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

  1. हिंदी पर अच्छी कविता है सरोजिनी जी आपकी। आपने सही कहा कि हमारी संस्कृति,हमारी भाषा ही हमारी पहचान है। इसकी उन्नति, प्रचार और प्रसार के लिए हम सभी को मिलकर कोशिश करनी होगी।
    बधाई आपको।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest