Sunday, September 8, 2024
होमसाहित्यिक हलचलविश्व हिंदी सभा व अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन शाखा नीदरलैंड द्वारा ऑनलाइन काव्य...

विश्व हिंदी सभा व अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन शाखा नीदरलैंड द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

शुक्रवार को भारत समय शाम के सात बजे विश्व हिन्दी सभा व अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन शाखा नीदरलैंड द्वारा एक संयुक्त काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। 
गोष्ठी के मुख्य अतिथि लंदन के लब्ध-प्रतिष्ठित साहित्यकार तेजेन्द्र शर्मा थे जबकि अध्यक्षता का पद-भार संभाला बेल्जियम के प्रसिद्ध ग़ज़लकार व वरिष्ठ पत्रकार कपिल कुमार ने।
काव्य गोष्ठी में उपस्थित त्रिनिदाद से शिव कुमार निगम, भारत से वरिष्ठ साहित्यकार विजय तिवारी,  लंदन से वरिष्ठ कवयित्री शन्नो अग्रवाल, जर्मनी की शिक्षाविद व कवयित्री डॉ क्षिप्रा शिल्पी श्रीवास्तव, इंदौर से वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार डॉ सुनीता श्रीवास्तव, भारत से प्रसिद्ध साहित्यकार व सिने निर्देशक राजेन्द्र शर्मा, नीदरलैंड से उर्सिला जरबन्धन,  सूरीनाम से सांद्रा लुटवान, भारत से आर्यावर्ती सरोज आर्य, सिंगापुर के युवा साहित्यकार विनोद कुमार दुबे, के गीत, ग़ज़लों, छंदों व दोहों से आज की अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी एक सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुई। 
लंदन से वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय डॉ. अरुणा अजितसरिया एम.बी.ई., वरिष्ठ कथाकार अरुण सब्बरवाल, उड़ीसा से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ज्यन्ता कर शर्मा, नेपाल से वयोवृद्ध साहित्यकार आदरणीय चन्द्र मणि, सुनीता तिवारी, सोनु पत्रकारी व बहुत से अन्य दर्शक हमारे साथ जुड़े रहे। 
विश्व हिन्दी सभा के अध्यक्ष संजय ‘अनंत’ व अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन शाखा की अध्यक्ष डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे ने उपस्थित जनों का धन्यवाद किया जिन्होंने अपनी व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर इस कार्यक्रम को रोचक व सफल आयोजन बनाया।
RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

  1. विश्व हिंदी सभा व अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन शाखा नीदरलैंड द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी के आयोजन में मुख्य अतिथि तेजेन्द्र शर्मा जी सहित जितने भी वरिष्ठ कवि एवं गजलकार इसमें सम्मिलित हुए सभी को इस सफल आयोजन के लिए और इसमें सहभागिता के लिए बहुत-बहुत बधाइयाँ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest